Motivational story

नजरिया ही सफलता की चाबी है| (Attitute change our life ultimately)

अगर हम अपने लक्ष्य को पाना चाहते है और अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो हमे हमेशा ही Motivate रहना होगा जिससे हम अपने लक्ष्य के प्रति सदा Motivate और लग्नशील रह पाए क्योकि इस दुनिया में लोग हमको Demotivate  करने आएगे लेकिन Motivate तो हमे खुद ही रहना होगा|

क्योकि नजरिया ही सफलता की चाबी है|

जंगल में बहुत सारे जानवर रहते हैं लेकिन फिर भी शेर ही जंगल का राजा क्यों कहलाता हैं?

अगर पूछा जाए कि सबसे तेज कौन-सा जानवर दौड़ता हैं तो जवाब आएगा चीता|

अगर पूछा जाए कि सबसे लम्बा जानवर कौन हैं तो जवाब आएगा जिराफ|

अगर पूछा जाए कि सबसे बड़ा जानवर कौन सा है तो जवाब आयगा कि हाथी|

इसका मतलब क्या हैं?

न तो शेर सबसे तेज भागता हैं, न ही शेर सबसे लम्बा जानवर है और न ही सबसे बड़ा जानवर है फिर शेर ही क्यों सारे जंगल पर राज करता हैं ? इसका सिर्फ एक ही उत्तर हैं शेर का नज़रिया | शेर अपने आपको जंगल के राजा के रूप में देखता हैं उसका नजरिया ही है जो उसे पूरे जंगल का राजा बनाता हैं|

जब हाथी शेर को देखता हैं तो सोचता हैं कि यह मेरा शिकार कर देगा भले ही शेर हाथी से बड़ा नही होता, फिर भी हाथी जब भी शेर को देखता हैं तो सोचता हैं ये मेरा शिकारी आ गया| लेकिन जब शेर हाथी को देखता हैं तो उसके दिमाग में सिर्फ एक ही बात चलती हैं कि मेरा भोजन आ गया मेरा खाना आ गया बस इतना ही फर्क होता हैं नजरिये में और इसी नजरिये के कारण शेर जंगल का राजा कहलाता हैं|

इसी तरह जब हम अपने बारे में ख़राब नजरिया रखते है कि हम कुछ नही कर पाएगे हमसे नही होगा उसी वक्त हम हार जाते चुके होते हैं और यही सफल और असफल व्यक्ति के बीच का अंतर हैं|

सफलता (sucess) तक पहुचने वाले का नजरिया मजबूत  (Strong Attitude) होता हैं, उसे ये पता होता हैं कि मैं जीतूगा आज नही तो कल पर जीत कर रहूगा|

“ आज नही तो और कभी, लोग करेगे गौर कभी “ इस बात को याद रखो अपने नजरिये को बदलो खुद को खिलाड़ी बनाओ अपने Attitue को Strong बनाओ और शेर की तरह राज करो |

एक व्यक्ति की जिन्दगी में नजरिया बहुत ही अहम भूमिका निभाता हैं, अहम चीज हमारी अंदरूनी (Inner) Personality  होती हैं और इसी से हमारा नजरिया बनता हैं, वही हमे सफलता दिलाता हैं|

 

नजर को बदलो तो नजारे बदल ही जाते हैं,

सोच को बदलो तो सितारे बदल ही जाते हैं|

कशतियो को बदलने की जरूरत नही हैं हमे,

दिशा को बदलो तो किनारे खुद ब खुद बदल जाते हैं||

 

नजरिया सबसे महत्वपूर्ण शब्द हैं| यह जिन्दगी के हर पहलू पर असर डालता हैं, चाहे आदमी की निजी जिन्दगी हो या फिर  व्यवसायिक जिन्दगी|

क्या कोई आदमी अच्छे नजरिए के बिना अच्छा अफसर बन सकता हैं?

क्या कोई छात्र अच्छे नजरिए के बिना अच्छा छात्र बन सकता हैं? या

क्या कोई माँ – बाप, शिक्षक, मालिक या कर्मचारी अच्छे नजरिए के बिना अपना किरदार अच्छी तरह निभा सकते है?

हमारा क्षेत्र कोई भी हो, कामयाबी की बुनियाद तो नजरिया ही हैं| इसलिए सबसे ज्यादा ध्यान हमे हमारे नजरिए को मजबूत बनाने पर देना चाहिए|

उदाहरण से समझते हैं कि एक अच्छा नजरिया क्यों जरूरी होता हैं और कैसे काम करता हैं| नजर को बदलो तो नजारे बदल ही जाते हैं,  मतलब ये कि कोई औरत सामने खडी हैं और उसकी लडकी को उसमें माँ दिखती हैं| उसके पति को उसमे पत्नी दिखती हैं| और अगर उसी औरत को उसकी बहन देखती हैं तो उस औरत में उसे अपनी बहन नजर आती हैं| क्योकि औरत तो एक ही हैं लेकिन देखने वाले हर इंसान का नजरिया अलग – अलग हैं|

इसी तरह हर इंसान Network Marketing Business नही करता क्योकि किसी को उसमें कैरियर दिखता हैं, तो किसी को कुछ और , किसी को अपने सपने पूरे करने का रास्ता दिखता हैं, तो किसी को फसाने वाला काम दिखाई देता हैं|

ये सब होता है नजरिए की वजह से क्योकि जो व्यक्ति जिस चीज के बारे में जो नजरिया रखता हैं उसे वही चीज दिखाई देती हैं|

अगर हमे सफलता को पाना हैं तो एक सही नजरिया रखना जरूरी हैं|

आज नही तो कल होगा, हर मुश्किल का हल होगा|

अगर मन में हो विश्वास, तो पत्थर में भी जल निकलेगा||

 

तो जो भी काम हम कर रहे है उसे पूरे विश्वास और सही नजरिए से करना बहुत जरूरी हैं | चाहे पूरी दुनिया हमारे खिलाफ हो, हमे अपने सपने के लिए खुद ही मेहनत करनी होगी पूरी दुनिया से लड़कर भी अपने सपनों को पूरा करना होगा|

                                                                                                                   Vishak k Chauhan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top